Ashoka time’s…1 March 26
जाणा के समीप एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत जबकि तीन युवक गंभीर घायल हुए हैं।
हादसा जिला कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर शनिवार देर रात पेश आया है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्गम और खड़ी पहाड़ी सडक़ होने के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। हादसे को लेकर आगामी कार्रवाई जारी है।

