Home / News / पांवटा में 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान….पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप..

पांवटा में 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान….पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप..

पांवटा में 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान….पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप..

Ashoka time’s…28 Feburary 26

animal image

पांवटा साहिब में 26 वर्षीय विवाहिता रजनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मामला पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोजर गांव का है।

उधर,मृतका रजनी की मौत के बाद उसकी मां शिमला देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दामाद रामकुमार उर्फ रोहित पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ढाई साल पहले रजनी और रामकुमार ने प्रेम विवाह किया था, जिसे समय के साथ दोनों परिवारों ने अपनी सहमति भी दे दी थी। लेकिन मां का आरोप है कि शादी के कुछ समय बीतते ही रामकुमार पिछले दो वर्षों से रजनी को न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, बल्कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट भी की जा रही थी।

animal image

शिकायत में बताया गया कि पति ने रजनी और उसकी मासूम नन्हीं बेटी का मायके आना-जाना तक बंद कर दिया था। सामाजिक और पारिवारिक अलगाव के बीच रजनी इस कदर टूट गई थी कि उसे मौत को गले लगाना ही एकमात्र रास्ता नजर आया। घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर रजनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मृतका के परिजनों ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम हर बारीक पहलू की तफ्तीश कर रही है और मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons