Home / News / नेपाली व्यक्ति की लाश जंगल से बरामद…इलाके में सनसनी

नेपाली व्यक्ति की लाश जंगल से बरामद…इलाके में सनसनी

नेपाली व्यक्ति की लाश जंगल से बरामद…इलाके में सनसनी

आरोपी की तलाश जारी…

animal image

Asokatime’s…. 10 September 

AQUA

सिरमौर रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर में एक नेपाली व्यक्ति की जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक व्यक्ति की पहचान भाविलाल उम्र 38 वर्ष वासी नेपाल के रूप में हुई है।

AQUA

हत्या करने वाला हत्यारा भी नेपाली बताया जा रहा है मर्डर करने के बाद से ही फरार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने उक्त व्यक्ति का मर्डर कर बाद में उसकी बेटी को फोन कर यह भी बता दिया कि मैंने तुम्हारे पापा का मर्डर कर लाश को जंगल में फेंक दिया है।

बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खगलागर से बरामद कर लिया।

व्यक्ति रोहड़ू में एक सेब बागबान के पास सेब तुड़ाई का काम कर रहा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने सामने आया है कि रोहड़ू में ही मजदूरी करने वाले नेपाली शख्स अर्जुन ने भाविलाल को मौत के घाट उतारा है।

वही रोहड़ू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons