Home / News / छुट्टी वाली आईपीएस के नाम से हुई प्रसिद्ध….डीजीपी ने अधीनस्थ अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी…

छुट्टी वाली आईपीएस के नाम से हुई प्रसिद्ध….डीजीपी ने अधीनस्थ अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी…

छुट्टी वाली आईपीएस के नाम से हुई प्रसिद्ध….डीजीपी ने अधीनस्थ अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी…

ASHOKA TIMES…25 फरवरी 2026

animal image

इन दोनों हिमाचल प्रदेश में एक आईपीएस छुट्टी वाली आईपीएस के नाम से प्रसिद्ध हो रही है। दरअसल डीजीपी हिमाचल प्रदेश ने लगातार छुट्टियां पर जाने वाली आईपीएस अदिति सिंह की जगह उनके अधीनस्थ अधिकारी बीडी भाटिया को जिम्मेदारी सौंप दी है।

AQUA

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो के नॉर्दर्न रेंज की अतिरिक्त एसपी नियुक्त किया गया अदिति सिंह के बार-बार छुट्टियों पर जाने के कारण अब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बी भाटिया को स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो के नॉर्दर्न रेंज का ट्रिक एसपी नियुक्त किया गया है।
2021 बैच की आईपीएस अदिति सिंह की बार-बार छुट्टी के कारण यह फैसला लिया गया है. अदिति ने बीते दो महीने में करीब 24 दिन की छुट्टी ली और दिसंबर में भी वह काम की वजह से कम ही दफ्तर आई थी.

आईपीएस अफसर एसपी अदिति सिंह के बार बार छुट्टी में जाने से कामकाज काफी प्रभावित हो रहा था. जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने अपने आदेशों में लिखा कि आईपीएस अफसर एसपी अदिति सिंह के बार बार छुट्टी में जाने से कामकाज काफी प्रभावित हुआ है और ऐसे में अब उनके छुट्टी पर रहने तक नई तैनाती की गई है.
डीजीपी ने अपने आदेश में लिखा कि एसपी (नॉर्दर्न रेंज) अदिति सिंह ने तीन महीनों में बार-बार अवकाश लिया और इस वजह से धर्मशाला में दफ्तर का काम प्रभावित हो रहा है. आदेशों में महिला अधिकारी के छुट्टी लेने की तारीखें भी लिखी गई हैं. जानकारी के अनुसार, आईपीएस अफसर अदिति सिंह ने 1 जनवरी से 11 जनवरी के बीच में चार छुट्टियां ली. इसके बाद 12 जनवरी को एक छुट्टी काटी. फिर 16 से 19 जनवरी तक अवकाश पर रहीं. इसके अलावा, 8 फरवरी से 22 फरवरी तक छुट्टी पर रहीं.

AQUA

बता दें कि इससे पहले आदिति सिंह पांवटा साहिब में भी विवादों से घिरी रही । अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने कई पत्रकारों को खबरों से चिड़ कर अवैध नोटिस थमाए। इसके अलावा पुलिस बल का दुरुपयोग करते हुए एक व्यक्ति को सुबह-सुबह सड़क से उठाकर नाहन महिला थाना ले जाकर उसके साथ मारपीट के भी आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons