Home / News / परिवार गया था चंडीगढ़ शादी में…ताले तोड़कर चोर ने मनाई कई दिन पार्टी…

परिवार गया था चंडीगढ़ शादी में…ताले तोड़कर चोर ने मनाई कई दिन पार्टी…

परिवार गया था चंडीगढ़ शादी में…ताले तोड़कर चोर ने मनाई कई दिन पार्टी…

Ashoka Times…25 फरवरी 2026

animal image

श्री रेणुका जी क्षेत्र तिरमली दायर में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह चांदी की पायल और 6500 नगद उड़ा ले गया, इतना ही नहीं कई दिनों तक चोर इस घर में रहने और खाने का आनंद लेता रहा।

शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रूपा ने बताया कि हम लोग 19 फरवरी से चंडीगढ़ अपने भांजे की शादी में गए हुए थे। कल रात जब वे वापिस आए तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

animal image

उन्होंने रात को तुंरत रेणुका जी पुलिस थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रूपा ने बताया की जब उन्होंने ने आस पड़ोस में पता किया तो पता चला एक व्यक्ति 19 फरवरी से उनके घर पर था। शिकायतकर्ता ने बताया व्यक्ति उनके घर में खाना बना कर खा रहा था और आराम से रह रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया घर से चोर चांदी की पायल और नकद राशि 6500रू चोरी कर फरार हो गया है।

उधर रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons