Home / Himachal Pradesh / हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी अस्थिर कैबिनेट….सुखराम

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी अस्थिर कैबिनेट….सुखराम

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी अस्थिर कैबिनेट….सुखराम

प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने पर भी उठाए सवाल…

animal image

Ashoka Times 

AQUA

पांवटा साहिब में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को अस्थिर कैबिनेट दी गई है सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेश सरकार मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर कानून की भी अवहेलना कर रही है।

पांवटा साहिब में वार्ड नंबर 9 और 10 को किया “स्पेशल फोकस एरिया” में शामिल… 

AQUA

पांवटा साहिब में लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, रेणुका प्रत्याशी नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष और शिलाई से कुलदीप राणा उपस्थित रहे ।

इस दौरान पूर्व में मंत्री रहे सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार वैसे तो कह रही है कि फालतू खर्चों को हटाया जाएगा लेकिन खुद फालतू खर्चों की ओर बढ़ रही है 6 मुख्य संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई गई है जबकि पूरे देश में कहीं भी मुख्य संसदीय सचिव नियुक्ति नहीं की जाती है। प्रदेश में भी हाई कोर्ट इन नियुक्तियों पर रोक लगा चुकी है ऐसे में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर कानून का भी उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने डीजल पर ₹3 मूल्य वृद्धि कर आम इंसान की कमर तोड़ने का पूरा बंदोबस्त कर दिया है चेतावनी देते हुए कहा गया कि तुरंत इस मूल्यवृद्धि को वापस लें अन्यथा भाजपा सरकार सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

Natraj pencil Company के नाम पर ठगे गए वकील साहब…. पढ़िए कैसे 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *