20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

बस सवार युवक 9.84 ग्राम चिट्टे के साथ काबू… पूछताछ जारी

Ashoka time’s…21 December

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक युवक को 9.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया‌। युवक पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सफर कर रहा था।

शिमला में ऑकलैंड टनल के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान बस में सवार युवक से चिट्टा बरामद किया गया ।

आरोपी की पहचान मुकुल निवासी टिक्कर रोहडू के तौर पर हुई है।यह किन्नौर के कल्पा से पांगी जाने वाली बस में सवार था।

पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 199/22 और एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है।

एसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है कि युवक इतनी भारी मात्रा में नेशे की खेप कहा से लाया था

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles