Home / Crime/ Accident / अनियंत्रित हो ट्रैक्टर ढाक में गिरा… युवक की मौके पर मौत..

अनियंत्रित हो ट्रैक्टर ढाक में गिरा… युवक की मौके पर मौत..

अनियंत्रित हो ट्रैक्टर ढाक में गिरा… युवक की मौके पर मौत..

Ashoka time’s…27 November

animal image

सिरमौर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के गांव गुमटी के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान बलविंदर 26 वर्षीय पुत्र सिंघराज निवासी गुमटी के रूप में हुई है।

animal image

बताया जा रहा है बलविंदर गांव के ही एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत से घास लेकर लौट रहा था ट्रैक्टर को पवन नामक युवक चला रहा था गांव के समीप ही सड़क पर एक जगह पवन ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पीछे की ओर लुढ़कने लगा और सड़क के साथ बनी ढाक में जा गिरा।

ट्रक चालक ने छलांग लगाकर जैसे तैसे अपनी जान बचा ली लेकिन उसके साथ बैठे युवक ट्रैक्टर के साथ ढाक में ही गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons