Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में तेज गति और रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर किया जाएगा दंडित….

पांवटा साहिब में तेज गति और रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर किया जाएगा दंडित….

पांवटा साहिब में तेज गति और रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर किया जाएगा दंडित….

पहले चरण में करेंगे जागरूक दूसरे में लगाएंगे जुर्माना…. रमाकांत

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब एसडीपीओ रमाकांत ठाकुर की निगरानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जागरूक अभियान शुरू किया गया है पहले चरण में लोगों को यातायात नियमों से अवगत करवाया जाएगा और उसके बाद नियमानुसार जुर्माना और मामले दर्ज किए जाएंगे।

animal image

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ रमाकांत ठाकुर ने बताया कि हमने पहले चरण को जागरूकता के तौर पर शुरू किया है जिसमें तेज गति से वाहन चलाने वाले, रॉन्ग साइड चलने वाले चालकों सहित नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा और इसके बाद दूसरे चरण में उन पर कानूनन यातायात नियमों का पालन नहीं करने को लेकर जुर्माना और जरूरत पड़ने पर मामले भी दर्ज किए जाएंगे।

अवैध खनन करने पर लगाया 18.7 करोड़ का जुर्माना लगाया… 

यूं टर्न का हो रहा गलत इस्तेमाल….

बता दें कि पांवटा साहिब में इस वक्त विशेष तौर पर नेशनल हाईवे बेहद संवेदनशील बना हुआ है राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़े गए यू टर्न का लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं यू टर्न का इस्तेमाल पांवटा साहिब में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने के लिए हो रहा है जिसके कारण दुर्घटनाओं में और अधिक इजाफा हुआ है।

Thar को मॉडिफाई करवाना पड़ा महंगा…6 महीने की जेल… 

कहां कहां गलत दिशा में भाग रहे वाहन…

विशेष तौर पर वाइप्वांइट और सब्जी मंडी के सामने छोड़े गए कट पर सबसे ज्यादा रॉन्ग साइड वाहन दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा बवेजा पेट्रोल पंप के आगे यूं टर्न सहित रैनबैक्सी चौंक, भाटांवाली पंचायत के सामने और फ्लाइओवर से पहले कट पर भी स्कूटर कार यहां तक की भारी वाहन गलत दिशा में दौड़ते दिखाई दे जाएंगे।

वही इस बारे में एसडीपीओ रमाकांत ठाकुर ने कहा हम पहले चरण में लोगों को समझाने का प्रयास करेंगे तेज गति वाहन चलाने पर राॅन्ग साइड दौड़ने पर और अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर जागरूक किया जाएगा । यह लोगों का भी दायित्व बनता है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नियमों का पालन करें फिर भी अगर वाहन चालक नियम तोड़ते हैं तो उन पर जुर्माने के साथ-साथ मामले भी दर्ज किए जाएंगे।

 ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल प्रांगण में मनाया गया वार्षिकोत्सव…भविष्य की योजनाओं को किया सांझा… 

डिस्पेंसरी से बीपी मशीन चुराते बदमाश गिरफतार… पढ़िए और क्या क्या उठा रहा था बदमाश 

सिविल अस्पताल के जाने-माने डॉक्टर राजीव चौहान आईसीयू में भर्ती… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons