पूर्व कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष द्वारा विनय कुमार पर लगाए गए आरोपों को सही बताया
Ashoka time’s…15 january 26
सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल ने रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह की बदहाल सड़कों व खस्ताहाल स्वास्थ्य संस्थानों के लिए वर्ष 1982 से बार-बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे एक ही परिवार के कांग्रेस विधायकों को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के मंडल स्तर के एक नेता द्वारा मुझ पर व भाजपा पर लगाए गए जातीवाद व क्षेत्रवाद फैलाने के आरोप निराधार है और बुधवार को उन्हीं की पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जगत सिंह पत्रकार वार्ता मे विधायक पर जातीवाद व परिवारवाद के आरोप लगा चुके हैं। संगड़ाह में पत्रकारों से बातचीत में सीमा कनयाल ने अपने कार्यकाल के विकास कार्य भी गिनाए। आज गुरुवार को क्षेत्र के तलांगना में हुए अग्निकांड का हवाला देती है उन्होंने कहा कि, यदि उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में फायर स्टेशन या चौकी होती तो हर साल आगजनी से होने वाले भारी नुकसान को रोका जा सकता था। हरिपुरधार बस हादसे में 14 लोगों की जान जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने हरिपुरधार सिविल अस्पताल व विद्युत मंडल कार्यालय संगड़ाह सहित क्षेत्र में डेढ़ दर्जन संस्थान बंद करने व अधूरी इलेक्शन गारंटी के लिए सुक्खू सरकार की निंदा की।


