Home / Himachal Pradesh / आईजीएमसी मारपीट मामला… डॉक्टर दबाव बनाने के लिए हड़ताल पर, ये ग़लत है…स्वास्थ्य मंत्री

आईजीएमसी मारपीट मामला… डॉक्टर दबाव बनाने के लिए हड़ताल पर, ये ग़लत है…स्वास्थ्य मंत्री

आईजीएमसी मारपीट मामला… डॉक्टर दबाव बनाने के लिए हड़ताल पर, ये ग़लत है…स्वास्थ्य मंत्री

Ashoka Times…28 December 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी मरीज और डॉक्टर के बीच हुई मारपीट के बाद मरीजों की शामत आ गई है। प्रदेश के डॉक्टर अपनी-अपनी नोबेल जाॅब भूलकर हड़ताल पर चले गए हैं। वही इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि डॉक्टर लौबी दबाव बनाने के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। जो की बिल्कुल गलत है, इसके कारण प्रदेश के हजारों बीमार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन में जिनके ऑपरेशन होने थे वह भी टल गए हैं । उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य की मिलती रहे।

AQUA

अपनी बारी का इंतजार करते बीमार मरीज़ …

AQUA

फिलहाल मुख्यमंत्री भी प्रदेश में नहीं है स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री आते हैं डॉक्टर और उनके बीच बैठक करवाई जाएगी लेकिन तब तक के लिए डॉक्टर को चाहिए कि वह वापस अपने अस्पतालों में ड्यूटी पर लौटे ताकि मरीजों को परेशानी ना उठानी पड़े।

बता दें कि 22 दिसंबर को डॉक्टर राघव नरूला और एक मरीज के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था । इसके बाद स्वास्थ्य निदेशक की ओर से डॉक्टर बर्खास्त कर दिया गया था। इसी बात पर हिमाचल प्रदेश के सभी रेजिडेंट डॉक्टर एम ओ एच ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

ऑपरेशन और जांच के लिए इंतजार करते रहे मरीज… आईजीएमसी सहित हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में बीमारी की हालत में पहुंचे मरीज जांच के लिए घंटों इंतजार करते रहे, इसके अलावा जिन मरीजों के ऑपरेशन होने थे उनकी डेट भी टल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons