Home / News / संगड़ाह में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक….

संगड़ाह में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक….

संगड़ाह में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक….

Ashoka time’s…17 November 25 

animal image

जिला सिरमौर के उप मंडल संगडाह में आज उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की।

AQUA

उपाध्यक्ष ने सभी विभागो को निर्देश दिए कि गत वर्ष से लंबित रह रहे कार्य में तेजी लाई जाए तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों व शिकायत निवारण समिति की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएगी। यह बैठक विभाग व जनता के बीच बेहतर समन्वय व पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । उन्होंने उम्मीद जताई है कि बैठक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा।
विनय कुमार ने कहा कि 459.25 लाख से पालर – पीडियाधार सड़क का अपग्रेडेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा रामपुर-पलाऊ सड़क पर 364.13 लाख रुपए , गेहल-डीमाइना-डसाकना लिंक रोड पर 217.52 लाख तथा चाडना-खीलधार सायाधार सड़क मार्ग 275.37 लाख रुपए व्यय कर निमार्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

AQUA

उपाध्यक्ष ने रेणुका बांध परियोजना के अधिकारीयों को कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आईटीआई में प्रभावित परिवारों के प्रशिक्षुओं को पुनर्वास एवं पुनरस्थापन योजना के तहत प्रायोजित करने के लिए कहा।

बैठक में क्रमवार सभी विभागों द्वारा गत तीन वर्षो से अब तक के किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों को विधान सभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
कल्याण विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि विभिन्न पैंशन योजना के अंतर्गत संगडाह तहसील में 1646 पात्र लाभार्थियो को पैंशन प्रदान की जा रही है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गत तीन वर्ष में 24 लाभार्थियो को 36 लाख रुपए, अन्तर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 1लाख 50 हजार की राशि प्रदान की गई।
जल शक्ति विभाग ने बताया कि संगडाह उपमंडल में 324 ग्रेविटी वाटर योजना तथा 30 उठाऊ पेयजल योजनाए पूर्ण कर ली गई है तथा 6 ग्रेविटी वाटर और 2 उठाऊ पेयजल योजना कार्य प्रगतिशील है।

एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
बैठक में बीडीओ संगडाह नेहा नेगी, बीडीसी चेयरमैन तेजेन्द्र कमल, प्रधान परिषद अध्यक्ष संगड़ाह वीरेंद्र, मित्र सिंह तोमर, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *