Home / News / हिमाचल में हरियाणा के दो युवक 6.910 ग्राम चिट्टे/हेरोइन के साथ गिरफ्तार…

हिमाचल में हरियाणा के दो युवक 6.910 ग्राम चिट्टे/हेरोइन के साथ गिरफ्तार…

हिमाचल में हरियाणा के दो युवक 6.910 ग्राम चिट्टे/हेरोइन के साथ गिरफ्तार…

Ashoka time’s…16 November 25

animal image

राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया है।

AQUA

आरोपियों में दो हरियाणा के अम्बाला जिला के रहने वाले हैं। शनिवार शाम एसआईयू शिमला के एएसआई सुशील कुमार नियमित गश्त और जांच के लिए लोअर खलीनी स्थित वर्मा कॉटेज के पास फौजी शॉप क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध गतिविधि दिखी और मौके पर पकड़े गए तीन युवकों की तलाशी लेने पर 6.910 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनमें पहला रजत कुमार (30) औऱ दूसरा शुभम घई (29) जिला अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी कमलेश वर्मा (25) रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *