Home / Politics / देश की अखण्डता में वल्लभ भाई पटेल का योगदान सर्वोपरि…बिंदल

देश की अखण्डता में वल्लभ भाई पटेल का योगदान सर्वोपरि…बिंदल

देश की अखण्डता में वल्लभ भाई पटेल का योगदान सर्वोपरि…बिंदल
Ashoka Times…31 October 2025
डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फाॅर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए व सभी स्थानों पर प्रमुख नेताओं ने रन फाॅर यूनिटी की दौड़ में भाग लिया और सम्बोधन दिया।
 इस मौके पर जिला सिरमौर की रन फाॅर यूनिटी दौड़ नाहन में सम्पन्न हुई। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर दौड़ शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई जिसमें सैंकड़ों युवाओं, माताओं, बहनो ने व महत्वपूर्ण नागरिकों ने भाग लिया। विशेषतौर पर डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने इस दौड़ का नेतृत्व किया। चौधरी सुखराम विधायक इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सुरेश कश्यप, सांसद लोकसभा, रीना कश्यप, विधायक पच्छाद, बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, विनय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, बलदेव भण्डारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मुनीष चैहान, प्रदेश अध्यक्ष अनु0जाति मोर्चा, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने इस दौड़ में भाग लिया।
 इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वास्तव में देश के सरदार थे, सरपस्त थे। जहां देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है वहीं आजादी के बाद देश की अखण्डता में उनका योगदान सर्वोपरि है। जिस प्रकार देश की सैंकड़ो रियास्तों को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने का काम सरदार साहब ने किया, वह सर्वाेच्च योगदान है इसलिए देश आज उनके जन्म दिवस पर देश की अखण्डता के लिए उनको याद करती है।
अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले पर सिरमौर वासियों को DAVN. स्कूल की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि निजाम हैदराबाद का भारत में विलय केवल सरदार साहब की दूरदर्शी बुद्धिमता व कुशल प्रशासन क्षमता के कारण ही संभव हो पाया अन्यथा तीसरा पाकिस्तान भी बन जाता ।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि काश्मीर के विलय का मामला भी सरदार साहब ने सुलझा दिया था और पाकिस्तानी फोजों द्वारा काश्मीर पर किए गए हमले का जवाब भी सरदार पटेल द्वारा बखूबी दिया जा रहा था। काश नेहरू जी युद्ध विराम का आदेश नहीं देेते तो आज पाकिस्तान आक्यूपाईड कश्मीर भारत के साथ होता। नेहरू जी की अदूर दृष्टि व अपरिपक्व निर्णय के कारण काश्मीर समस्या पैदा हुई व 70 साल से भारत इस दंश को झेल रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेहरू से कहा था कि 24 घंटे में हम पाकिस्तानी फोजों को खदेड़ देंगे परन्तु नेहरू नहीं माने और देश को एक भयानक कैंसर दे दिया।
अंतरराष्ट्रीय मेले श्री रेणुका जी के अवसर पर AKM. स्कूल द्वारा प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि सरदार पटेल सही लौह पुरूष थे इसलिए मोदी ने देश के घर-घर से लोहा इकट्ठा करके विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाकर एकता व अखण्डता के प्रतीक सरदार साहब को सम्मानित किया। कांग्रेस पार्टी के लिए एक परिवार ही सर्वोपरि रहा इसलिए सरदार साहब को भारत रत्न की उपाधि भी आजादी के 43साल बाद 1990-91 में दी गई।
 डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने एक ही परिवार की राजनीति को चमकाने के लिए देश की बड़ी हानि की है। काश्मीर समस्या के जनक के रूप में पं0 नेहरू ने देश को बड़ा कैंसर जैसा रोग प्रदान किया जिसे देश 70 सालों से भुगत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons