Ashoka time’s…29 october 25

जिला चंबा तेलका–सलूणी मार्ग पर बंजाल के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बंजाल के समीप एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।जबकि हादसे में दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि आज सुबह निशा देवी (27) पत्नी अमर सिंह निवासी खलौड़ी अपने दो छोटे बच्चों के साथ सलूणी की ओर जा रही थी। टैक्सी को विशाल (38) पुत्र चमारू राम निवासी बंजाल, सलूणी चला रहा था। जैसे ही वाहन बंजाल के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया।
खाई में गिरते हुए टैक्सी कुछ पेड़ों में फंस गई, जिससे वाहन के पूरी तरह नीचे गिरने से पहले ही रुक गई।
हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सभी को किहार अस्पताल पहुंचाया।








