Home / News / प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नारायण ने स्थानीय विधायक के गायब रहने पर कसे तंज…

प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नारायण ने स्थानीय विधायक के गायब रहने पर कसे तंज…

प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नारायण ने स्थानीय विधायक के गायब रहने पर कसे तंज…

Ashoka time’s…13 September 25 

animal image

संगड़ाह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हिमाचल के बाढ़ प्रभावितों के लिए 1500 करोड़ ₹ का राहत पैकेज जारी करने के लिए रेणुका जी से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर यह साबित कर दिया कि, हिमाचल उनका दूसरा घर है।

AQUA

नारायण ने गत पहली सितंबर को चौरास व 6 को चोकर आदि गांवों में हुई भारी तबाही का जिक्र करते हुए स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के क्षेत्र से गायब रहने पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि, आपदा की इस घड़ी में क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित त्रस्त है और एमएलए साहब कहीं और मस्त है। उन्होंने कहा कि, चौरास में भूस्खलन में जान गवाने वाली महिला के परिजनों के अलावा उपमंडल संगड़ाह अथवा रेणुका जी क्षेत्र की चोकर, राणफुआ, भराड़ी, अंधेरी, रेडली व सैंज आदि पंचायतों के आपदा प्रभावितों को प्रशासन द्वारा फौरी राहत राशि, तिरपाल व राशन जैसी तुरंत मदद भी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *