Home / News / शिलाई में एक दिन में दो पंचायत प्रधान पद से हटाए….

शिलाई में एक दिन में दो पंचायत प्रधान पद से हटाए….

शिलाई में एक दिन में दो पंचायत प्रधान पद से हटाए….

उपायुक्त ने नायापंजौड पंचायत के प्रधान को पद से हटाने के आदेश किए जारी…

animal image

Ashoka Times…6 September 2025

नाहन 06 सितम्बर । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत नायापंजौड के प्रधान लायक राम को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत नायापंजौड के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है।

animal image

उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई ₹ 6,43,969 /- की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत नायापंजौड की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव, ग्राम पंचायत नायापंजौड को सौंपना सुनिश्चित करें।

वहीं दूसरी ओर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह की प्रधान देबो देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत मिल्लाह के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है।

उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई ₹ 4,70,471 /- की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत मिल्लाह़ की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव, ग्राम पंचायत मिल्लाह को सौंपना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons