Home / Crime/ Accident / हिमाचल में शर्मनाक घटना…पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप…

हिमाचल में शर्मनाक घटना…पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप…

हिमाचल में शर्मनाक घटना…पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप…

Ashoka Times…11 julay 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक पिता पर अपनी 12 वर्षीय पुत्री पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया है।

AQUA

देवभूमि हिमाचल में पुलिस थाना रामपुर में पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज….

AQUA

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिता पर 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। नाबालिग की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिता ने 8 जुलाई को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां रामपुर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रामपुर थाने पहुंचाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 06 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *