Home / Himachal Pradesh / तीन महीने पहले जहां गुंजी थी शहनाई अब तिरंगे में लिपटे आएगा शहीद जवान….

तीन महीने पहले जहां गुंजी थी शहनाई अब तिरंगे में लिपटे आएगा शहीद जवान….

तीन महीने पहले जहां गुंजी थी शहनाई अब तिरंगे में लिपटे आएगा शहीद जवान….

Ashoka Times….2 May 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में 27 वर्षीय जवान की शहादत के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव के रहने वाले लांस नायक मनीष ठाकुर ने सिक्किम में ड्यूटी निभाते हुए वीरगति प्राप्त की है।

बता दें कि उत्तर सिक्किम के इलाके में रविवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच सेना का एक शिविर भीषण भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसके कारण पूरा सैन्य शिविर मलबे में दब गया। इस हादसे में 6 सैनिक लापता हो गए। देर रात तक रेस्क्यू टीम ने जिन तीन जवानों के पार्थिव शरीर बरामद किए, उनमें मनीष ठाकुर भी शामिल हैं।

animal image

इन दिनों सिक्किम में भीषण बारिश से बाढ़ और भूस्खलन जैसी विकट परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि आपदा राहत एवं निगरानी ड्यूटी के दौरान “लांस नायक मनीष ठाकुर ने प्राणों की आहुति दी है। 15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने वर्ष 2016 में सेना की वर्दी पहनी थी।

पीछे छोड़ गए पत्नी, मां पिता और छोटा भाई…

मनीष ठाकुर अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं। वहीं पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। हर आंख नम है, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा भी है।

बता दें कि पत्नी तनु के साथ शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे, जिनके सपने अब सिसकियों में बदल गए हैं। जिन फेरे में साथ जीने-मरने के वचन लिए गए थे, वो वचन अब अधूरे रह गए हैं।

सैनिक वेलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक ने जानकारी दी है कि शहीद मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons