12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

मंदिर में बाबा का संदिग्ध हालत में मिला शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका….

 

Ashoka Times…27 may 2025

पांवटा साहिब के शिवपुर पंचायत के अंतर्गत एक मंदिर में 65 वर्षीय बाबा का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

पांवटा साहिब के शिवपुर पंचायत के अंतर्गत छोनीवाला के नजदीक एक मंदिर में 65 वर्षीय बाबा सोमगिरि का शव बरामद किया गया है सूत्रों के अनुसार बाबा के सर पर चोट के निशान पाए गए हैं। एऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय खेत में बोरवेल का काम चल रहा था उस समय स्थानीय लोग पानी लेने के लिए मंदिर जब पहुंचे तो वहां पर बाबा बुरी तरह से गिरे पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के पास 40-50 हजार कैश भी था संभवत पैसे के कारण भी है हत्या की जा सकती है। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व पुलिस बल पहुंचा है वह मामले की जांच कर रहे हैं।

वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंचा है जनता से जांच की जा रही है अभी यह नहीं कहा जा सकता की हत्या है या कोई हादसा जांच के बाद ही बताया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles