Home / News / नशीले सिरप की शीशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

नशीले सिरप की शीशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

नशीले सिरप की शीशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

Ashoka Times…16 may 2025

animal image

नाहन SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जामना (तहसील कमरऊ) में एक व्यक्ति को नशीले सिरप और नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी गांव माशू डाकघर जामना तहसील कमरऊ जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

animal image

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुरेन्द्र की दुकान से कुल 55 शीशियां प्रतिबंधित नशीले सिरप तथा ₹16,700 नकद राशि बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नशीले पदार्थ दुकान में अवैध रूप से बेचे जा रहे थे।

SIU नाहन की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। मौके पर पहुंचकर टीम ने दुकान की तलाशी ली और उपरोक्त सामग्री जब्त की।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीले सिरप की यह खेप कहां से लाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons