15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शहर की इन 4 लोकेशन पर सबसे अधिक संदिग्ध किराएदारों का अड्डा…

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश…

Ashoka Times…8 May 2025

जिला पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक बुधवार को नाहन में एसपी सिरमौर एनएस नेगी में की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में उन्होंने सिरमौर के सभी पुलिस थाना-चौकियों प्रभारियों सहित अन्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिरमौर में रह रहे किरायेदारों की मकान मालिकों की ओर से सत्यापना (वेरिफिकेशन) सुनिश्चित की जाए ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान हो और आपराधिक घटनाओं

पर रोक लग सके। एसपी ने कहा कि जो लंबे समय से अपराध के मामले लंबित चल रहे हैं उन्हें जल्द निपटाया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। इसके अलावा उन्होंने जिले में नशे पर लगाम कसने को लेकर सभी को कड़े निर्देश दिए और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा।

 

वहीं अगर पांवटा साहिब की बात की जाए तो सबसे बुरे हालातो मे हजारो किराएदार सिर्फ 4 जगहों पर रह रहे हैं । इसमें सबसे अधिक संदिग्ध किराएदार गोंदपुर, रामपुर घाट, वार्ड नंबर 9 और 10 में रह रहे हैं। सूत्रों की माने तो उपरोक्त 4 जगहों पर उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल, बांग्लादेश के हजारों संदिग्ध आपराधिक मामलों में संलिप्त रह रहे हैं। आपको बता दें कि कईं कईं महिनों के लिए ये किराएदार गायब भी हो जाते हैं। सूत्रों की माने तो रामपुर घाट गोंदपुर, नप वार्ड नंबर 9 और 10 में हत्या, डकैती, रेल में लूटपाट, जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग भी छुप कर रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि एक माह पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम कईं घंटे वार्ड नंबर 9 और 10 में डेरा डाले रही एक वांछित अपराधी की लोकेशन लगातार यहां की मिल रही थी। वहीं पिछले साल दिल्ली पुलिस ने वार्ड नंबर 10 से दिल्ली का सबसे बड़ा स्मैक तस्करी विक्रेता को गिरफ्तार किया था जोकि यहां पर एक घर में छुप कर रह रहा था। एक जानकारी अनुसार उपरोक्त चार जगाहों पर 70 प्रतिशत ऐसे किराएदार रह रहे हैं जो अपराधिक मामलों में वांछित है और यहां पहचान छुपा कर रह रहे हैं। इस लिए सबसे पहले उपरोक्त जगहों पर रह रहे लोगों का वैरिफिकेशन करवाना सबसे अधिक अनिवार्य है।

Previous articlePokies Near Tullamarine
Next article200 Deposit Bonus

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles