15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

कांग्रेस ने हमेशा किया भीमराव अंबेडकर का अपमान…सुखराम चौधरी 

Ashoka Times….4 May 2025

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी ने बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती उपरांत कईं पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। 

इस दौरान ग्राम पंचायत पुरुवाला-कांशीपुर में अनुसूचित जाति बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान सुखराम चौधरी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था, जिसके लिए बाबा साहब को भगवान का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है,बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान का कांग्रेस पार्टी व गांधी-नेहरू परिवार द्वारा अपने फायदे के लिए 74 बार संशोधन किया गया।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान ही किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित वर्ग को हमेशा उपेक्षा की नजरों से देखा व वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।भाजपा ने बाबा साहेब व अनुसूचित वर्ग को हमेशा सम्मान दिया है।बाबा साहब डॉ० अंबेडकर जी को समर्पित पंचतीर्थ बनाकर भाजपा ने करोड़ो वंचितों की भावनाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पंचायत प्रधान कलम सिंह,पूर्व प्रधान नरेश कुमार,पूर्व उपप्रधान ओमप्रकाश,पूर्व बीडीसी सदस्य राम कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, योगेश लक्की,राजन, मामचंद,रामेश्वर आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles