12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

24 वर्षीय तनुज लापता… ढूंढने में करें मदद…

 

Ashoka Times…18 april 2025

24 वर्षीय तनुज पिछले आठ दिनों से लापता है। परिवार के लोगों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं किंतु तनुजा कोई पता नहीं चल पा रहा ऐसे में परिवार ने आप मीडिया का सहारा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तनुज 11 अप्रैल से लापता है बताया जा रहा है कि तनुज अपने भाई के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसने भाई से कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहा है और जल्दी लौट आएगा। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। युवक के पास मोबाइल भी नहीं था कि उससे सम्पर्क किया जा सके। परिजनों ने शुरू में अपने स्तर पर उसे हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जब कोई जानकारी हाथ नहीं लगी तो मजबूरन परिजनों को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तनुज की तलाश शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन आम जनता से युवक के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील कर रहा है। तनुज के परिवार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। तनुज की बहन का कहना है कि तनुज के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें 9736411388 व 8580634272 परिजन उम्मीद कर रहे हैं कि आम जनता और प्रशासन की मदद से तनुज जल्द सकुशल घर लौटेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles