9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए 12 मार्च, से 10 अप्रैल तक करें पंजीकरण…

Ashoka time’s…12 March 25 

भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है, यह प्रक्रिया 12 मार्च, से 10 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी।

यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिये पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक उपलब्ध हैं। उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए सहायता ले सकते है।

उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया की वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles