10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब के विदित फार्मा कंपनी में ईडी की रेड…

नशे से कमाई अवैध दौलत और प्रॉपर्टी को लेकर हुई रेड… कथित कांग्रेसी नेता भी शक के दायरे में…

Ashoka Times….13 फरवरी 2025

पांवटा साहिब की विदित फार्मा कंपनी में ईडी की रेड चल रही है। सुबह से ही ईडी की टीम किशनपुरा स्थित विदित फार्मा में बैठी हुई है।

बता दें कि विदित फार्मा कंपनी के अलावा विदित फार्मा कंपनी मालिक के पुस्तैनी घर पानीपत में भी ईडी की रेड चल रही है । इस पूरे मामले में विदित फार्मा द्वारा नशा कारोबार से कमाई गई अवैध करोड़ों रुपए की काली कमाई का इस्तेमाल प्रॉपर्टी बनाने में हुआ है। यह रेड हिमाचल प्रदेश स्थित उनकी विदित फॉर्मास्यूटिकल कंपनी से जुड़े केस को लेकर हुई है। जिसमें अवैध तरीके से कफ सिरप की बिक्री कर प्रॉपर्टी बनाने का आरोप है। अप कंपनी के एक मालिक नीरज भाटिया इस मामले में दो महीने से अधिक जेल में रहकर आए हैं। ED को शक है कि कंपनी से अवैध दवा बिक्री के पैसे से भाटिया परिवार ने जमीनें खरीदी है। इसी के दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। उपरोक्त मामले में पहले ही जम्मू नारकोटिक्स टीम विदित फार्मा कंपनी मालिक नीरज भाटिया को अरेस्ट कर चुकी है। आरोप हैं कि उन्होंने 3 लाख कफ सिरप बोतलें अवैध तरीके से बनाकर बेची जिसकी करोड़ों रुपए की काली कमाई पांवटा साहिब में इन्वेस्ट की गई है ।

अवैध कारोबार में स्थानीय कांग्रेसी नेता शक के दायरे में….

बता दें कि पांवटा साहिब के कथित कांग्रेसी नेता अवनीत सिंह लांबा भी इस नशा तस्करी में शामिल कंपनी में पार्टनर बताए जाते हैं और आरोप लगते रहे हैं कि कंपनी के अवैध करोड़ों रुपए पांवटा साहिब में प्रापर्टी और क्रेशरों में इंवेस्ट करने का काम करते हैं। बताया जाता है कि ढिशुम सिनेमा हॉल में भी विदित कंपनी के काली कमाई के करोड़ों रुपए लगे हुए हैं। इतना ही नहीं पांवटा साहिब में ही एक पांच बीघा से अधिक की भूमि विदित फार्मा कंपनी द्वारा खरीदी गई है और उस जमीन में अवनीत सिंह लांबा, नवीन भाटिया, और नीरज भाटिया के नाम मलिकाना हक के तौर पर दर्ज किए गए हैं। उपरोक्त कांग्रेसी नेता भी ईडी और जम्मू नारकोटिक्स टीम के शक के दायरे में रहे हैं।

मुख्यमंत्री की नसीहत ठेंगे पर….

एक और जहां हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को नशा माफियाओं से दूर रहने के लिए सख्त निर्देश दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंडल अध्यक्ष अवनीत लांबा विदित फार्मा कंपनी के साथ मिलकर उनकी अवैध काली कमाई को इन्वेस्ट करने में अहम भूमिका निभाते देख रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के दावों पर भी यह धूल उड़ाते दिख रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles