12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

Morning walk करते करते IGMC निरिक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री….

Morning walk करते करते IGMC निरिक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री….

Ashoka Times….7 October 2024

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मॉर्निंग वॉक करते-करते निरीक्षण करने के लिए आईजीएमसी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल-चाल भी पूछा।

सोमवार को सुबह 07:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन अचानक वह आईजीएमसी की ओर रुक कर गए। इस दौरान उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ एमर्जेंसी मेडिसिन और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने मरीजों को आईजीएमसी में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि प्रदेश में ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस दौरान उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी साथ रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles