5.4 C
New York
Saturday, November 14, 2026

*बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी*

*बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी*

animal image

Ashoka time’s…13 Nov 26

animal image

नाहन, 13 नवंबर। खनन अधिकारी जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई के अंर्तगत बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क एनएच-707, किलोमीटर 0/00 पर भूस्खलन के कारण एकत्रित हुई लगभग 7,650 मीट्रिक टन मलबा/खनिज सामग्री की नीलामी 17 नवंबर, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तहसीलदार कमरऊ के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व सड़क के उक्त स्थान पर जाकर खनिज सामग्री का जायजा ले सकते हैं तथा निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नीलामी के लिए कुल आरक्षित राशि 20,65,500 (बीस लाख पैंसठ हजार पांच सौ रुपये मात्र) निर्धारित की गई है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। जो बोलीदातों को नीलामी उपरांत वापिस कर दी जाएगी। सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत तुरंत जमा करवाना होगा तथा शेष बोली राशि नीलामी की तिथि से एक माह के भीतर जमा करवानी होगी। निर्धारित समय में पूरी राशि जमा न करवाने की स्थिति में जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
सफल बोलीदाता को निर्धारित समयावधि में खनिज सामग्री को उठाना होगा। बोली राशि में रॉयल्टी सम्मिलित होगी, जबकि टीसीएस की राशि अलग से जमा करवानी होगी। अधीनस्थ अधिकारी को बिना कोई कारण बताए नीलामी को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। नीलामी की अन्य शर्तें निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।
.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles