12 C
New York
Tuesday, November 10, 2026

क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन…पवन चौधरी ने भारत युवाओं में जोश…

क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन…पवन चौधरी ने भारत युवाओं में जोश…

animal image

Ashoka Times…10 November 2026

animal image

आंज भोज में क्रिकेट का रोमांच! अंबोया और टारू में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, पवन चौधरी ने युवाओं में भरा जोश….

प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, बोले—हारने वाली टीम कभी हिम्मत न हारे, मेहनत और लगन से ही मिलती है मंजिल; खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम।

AQUA

आंज भोज क्षेत्र की अंबोया और टारू पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं के समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। दोनों पंचायतों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आयोजकों, खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया।

समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पवन चौधरी ने कहा कि आंज भोज जैसे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना अपने आप में किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे आयोजन केवल मैदान में कुछ दिन की गतिविधि नहीं होते, बल्कि इनके पीछे कई महीनों की मेहनत, योजनाबद्ध तैयारी, आर्थिक सहयोग और युवाओं का अथक परिश्रम जुड़ा होता है। कई महीनों तक युवा अपना समय और ऊर्जा लगाकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे रहते हैं।

पवन चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक टीम जीतती है और दूसरी टीम हारती है, लेकिन हारने वाली टीम को कभी अपना लक्ष्य नहीं छोड़ना चाहिए। हार और जीत खेल का अभिन्न हिस्सा हैं। हारने का अर्थ यह नहीं कि खिलाड़ी में प्रतिभा की कमी है, बल्कि यह आगे बढ़ने, अपनी कमियों को पहचानने और पहले से अधिक मेहनत करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटते। मेहनत करने वालों के प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते। आज जो खिलाड़ी हार का सामना कर रहे हैं, वही अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कल विजेता बन सकते हैं।

खिलाड़ियों को जीत मिलने पर अहंकार नहीं करना चाहिए और हार मिलने पर हौसला नहीं खोना चाहिए। खेल का असली उद्देश्य केवल ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है।

*हिमाचल की खेल प्रतिभाएं प्रदेश का नाम कर रही हैं रोशन*

पवन चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बेटे-बेटियां आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं, जो प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उचित अवसर, प्रोत्साहन और बेहतर मंच मिले तो वे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

अंत में उन्होंने अंबोया और टारू पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आयोजक समितियों, युवा मंडलों, सहयोगियों और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं का यही उत्साह, एकजुटता और सकारात्मक सोच क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक मजबूती की असली ताकत है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, नशे से दूर रहें, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और अपनी मेहनत से परिवार, क्षेत्र तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles