Ashoka Times…24 October 2026
पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा के पांवटा साहिब पहुंचने पर समाजसेवी एवं उद्योगपति गुरदीप सिंह गेरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा सहित सैनिक समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुष्पा राणा के स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर उद्योगपति गुरदीप सिंह गेरी ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि पांवटा साहिब और जिला सिरमौर खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएं। उन्हें खेलों के प्रति विशेष लगाव है और वे चाहते हैं कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध हो।
पुष्पा राणा की उपलब्धियां सिरमौर की बेटियों के लिए प्रेरणा….
सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धियां क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर की हर बेटी पुष्पा राणा की तरह अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ सकती है, लेकिन इसके लिए मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करना चाहिए और खेल के प्रति पूरी निष्ठा रखनी चाहिए।

