10.2 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, नाईट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल…

नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, नाईट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल…

Ashoka time’s…20 October 26

सिरमौर जिले के नौहराधार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के जर्जर भवन में कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां छत से सीमेंट-प्लास्टर की भारी परत गिरने से रात की ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेश कुमार घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार ड्यूटी के दौरान सो रहे थे। इसी बीच अचानक छत से प्लास्टर टूटकर उनके पांव पर गिर गया। गनीमत रही कि प्लास्टर उनके सिर पर नहीं गिरा, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles