अंतरराज्यीय साइबर क्राइम के दो आरोपी निकले सिरमौर के…
Ashoka Times…29 September 2026
अंबाला पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर क्राइम का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मुख्य आरोपी पंचकूला और दो सिरमौर के बताए जा रहे हैं।
शिकायतकर्ता चंद्रिका प्रसाद, निवासी रंजीत नगर, अम्बाला शहर ने 19 सितम्बर 2026 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें फोन पर संपर्क किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उनका केवाईसी नहीं होने के कारण पेटीएएम और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाया तथा पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर धोखे से 7 लाख ,10 हजार रुपये की साइबर ठगी की। शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां,
थाना साइबर क्राइम पुलिस प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक परविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाते हुए इस गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को धर दबोचा।
आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
राजेश – निवासी नौहराधार, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।
प्रदीप – निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।
बलबीर सिंह – निवासी गाँव करनपुर, थाना पिंजौर, जिला पंचकूला।
शातिर ठग है आरोपी बलबीर सिंह,
गिरफ्तार मुख्य आरोपी बलबीर सिंह एक शातिर किस्म का साइबर ठग है, जिसके खिलाफ पहले से ही जिला पंचकूला में इसी तरह की धोखाधड़ी के 4 अन्य मामले दर्ज हैं।
बरामदगी और न्यायिक प्रक्रिया,
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया था, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया गयाः
वारदात में इस्तेमाल बैंक पासबुक, एटीएम (एटीएम) कार्ड्स और ₹20000 नगदी बरामद कर लिए गए।

