सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौ#त… अन्य तीन घायल
Ashoka time’s…19 May 26
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।हादसे में चंडीगढ़ निवासी 26 वर्षीय अभिनव की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा सोमवार को जंगेशु मार्ग के करीब हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चंडीगढ़ निवासी 26 वर्षीय अभिनव की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य चलाकर घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। घायलों की पहचान विशाल, नरेश और वसार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

