13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

बस स्टॉप पर चिट्टा सहित दो तस्कर गिरफ्तार…

बस स्टॉप पर चिट्टा सहित दो तस्कर गिरफ्तार….

Ashoka time’s…9 May 26

दिनांक 09-05-2026 को पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 49/2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल सैल शिमला की टीम दिनांक 09-05-2026 को सुबह लालपानी बस स्टॉप क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में सवार दो व्यक्ति शिमला शहर में चिट्टा/हेरोइन की आपूर्ति करने में संलिप्त हैं तथा लालपानी बस स्टॉप स्थित एक टी स्टॉल के पास मादक पदार्थ की डिलीवरी हेतु मौजूद हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को टी स्टॉल, लालपानी बस स्टॉप के समीप रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनकी पहचान निशान सिंह निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब तथा गुरप्रीत सिंह निवासी जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा नकद बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में दोनों व्यक्तियों को हेरोइन/चिट्टा के अवैध कब्जे एवं परिवहन में संलिप्त पाया गया, जिसके आधार पर उनके विरुद्ध थाना सदर शिमला में उक्त मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles