पांवटा साहिब के वार्ड नंबर आठ में बदमाशों ने फूंक डाली गाड़ी…पढ़े कैस
Ashoka Times…4 मई 2026
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 में एक ऑप्टिकल शॉप के मालिक के घर पर कैंपस में खड़ी कर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई जिसके कारण गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि उनके वार्ड में
रणजीत सिंह पुत्र डॉ मनमोहन सिंह
सिंह ऑप्टिकल्स के मालिक
मेन बाज़ार गीता भवन के पास दे रात को शातिर बदमाशों ने गेट के पास से एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल या डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ भरकर पहले उनकी गाड़ी और घर की और स्प्रे किया और उसके बाद आग लगा दी जिसके कारण उनकी महंगी गाड़ी पूरी तरह से चलकर खाक हो गई गनीमत यह रही कि आग घर में नहीं फैली वरना जान मन का नुकसान भी हो सकता था।

वही इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जल्दी ही सबूत और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा शहर में इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जाएगा।

