पुराने चेहरों पर खेला दांव…कईं वार्डो में कार्यकर्ता नाराज़….
Ashoka Times…28 April 2026
भारतीय जनता पार्टी ने पावटा साहिब में नगर परिषद चुनाव के लिए अपने प्रतिनिधि मैदान में उतरे हैं । वही पुराने चेहरों पर दांव खेल रहे भाजपा के कई वार्डों में कार्यकर्ता नाराज दिख रहे हैं।

इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि विधायक चौधरी सुखराम और अन्य लोगों से चर्चा करने उपरांत भाजपा ने अपने प्रतिनिधि नगर परिषद चुनाव के लिए उतारे हैं। वहीं कई वार्डों में बार बार पुराने चेहरों को जगह दिए जाने से कई कार्यकर्ता नाराज हैं। जिसके कारण इस बार भाजपा के नाराज़ कार्यकर्ता मुसिबतें बढ़ा सकते हैं।
चुनाव प्रत्याशियों की लिस्ट….
वार्ड 1 निर्मल कौर, वार्ड 2 आशा मन्हास, वार्ड 3 राजरानी, वार्ड 4 दीपा शर्मा, वार्ड 5 शक्ति भटनागर, वार्ड 6 सुमन, वार्ड 7 मोहसिन, वार्ड 8 संजय सिंघल, वार्ड 9 नवीन शर्मा, वार्ड 10 पंकज धनिया, वार्ड 11 कृष्णा धीमान, वार्ड 12 सुमन, वार्ड 13 मोहिंदर
आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी चेहरे पुराने हैं पहले भी भारतीय जनता पार्टी के लिए लड़ चुके हैं केवल एक-दो वार्डो से नए चेहरों को जगह दी गई है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश खापड़ा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, राहुल चौधरी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

