15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राजनीति शास्त्र,राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय पहुंचे रामानंद सागर…

विद्यार्थियों एवम् शिक्षको से सांझा किया अनुभव….

Ashoka time’s…26 December 23

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता एवम् राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर राजस्थान से 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय पहुंचे रामानंद सागर ने विद्यार्थियों एवम् शिक्षको के साथ अपने अनुभव को सांझा करते हुए विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया।

प्रवक्ता रामानंद ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन का अभूतपूर्व अनुभव रहा जिसमे राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषयों के स्रोत व्यक्तियों के विचारो को सुनने तथा तथा वीरभूमि राजस्थान की विभिन्न एतिहासिक एवम् सांस्कृतिक महत्व के स्थानों को भ्रमण करने का अवसर मिला। यद्यपि प्रवक्ता रामानंद सागर की संस्कृति एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रुचि है तथा वह अपने पिछले विद्यालयों के विद्यार्थियों को राज्य स्तर तक की सांस्कृतिक गतिविधियों में विजयी बना चुके है परंतु वह इसे अनूठे अनुभव से अत्यंत प्रभावित एवम् प्रेरित हे।सागर ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र की एतिहासिक एवम् सांस्कृतिक महत्व की विभिन्न सामग्री को संग्रहित एवम संरक्षित करने हेतु प्रेरित करे उन्होंने साथी शिक्षको का भी आव्हान किया कि वह जीवन में अवश्य ही राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर , पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, शिक्षक भूपेंद्र चौहान,राजूराम उनियाल, सुरेश ठाकुर, एकता धीमान, रामलाल ठाकुर, रामलाल सूर्या, ललिता कुमारी, राजेंद्र चौहान ,प्राची पंवार आदि ने आशा व्यक्त की कि रामानंद जी के प्रशिक्षण से विद्यालय तथा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

निष्पक्ष जांच के लिए DGP संजय कुंडू को हटाने के निर्देश…

शिविर में 120 लोगों ने करवाई नेत्र व स्वास्थ्य की जाँच….

चार दिन बाद भी डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे थाना प्रभारी और खनन माफिया…

नशे में धुत बाइक सवार युवाओं ने कार को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles