Home / News / बैरियर के पुल के नीचे फंसा सुरक्षाकर्मी का शव बरामद…

बैरियर के पुल के नीचे फंसा सुरक्षाकर्मी का शव बरामद…

बैरियर के पुल के नीचे फंसा सुरक्षाकर्मी का शव बरामद…

2 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन…

animal image

Asokatime’s.. 28 September 

जिला सोलन दसोरा माजरा खड्ड में बहे सुरक्षा कर्मी का शव तीसरे दिन बद्दी बैरियर के पुल के नीचे से फंसा मिला।

animal image

मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान रणजीत सिंह 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत जिला बिलासपुर सदर ऑफिस बरमाणा के दिगथली के तौर पर हुई है।

रविवार दोपहर 2 बजे वह दसोरा माजरा स्थित अपने कमरे से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण वह करीब 8 किलोमीटर दूर पहुंच गया था। बड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ यूनिट व पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।

मंगलवार सुबह एनडीआरएफ यूनिट को पुल के नीचे शव फंसा मिला, लेकिन कई घंटों तक सफलता नहीं मिली तो हाइड्रा को बुलाकर शव को पत्थर की स्लैब के नीचे से खींचा गया।

नालागढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons