Home / News / कैंपस साक्षात्कार से निजी क्षेत्र में युवाओं को मिल रहा रोजगार…CM

कैंपस साक्षात्कार से निजी क्षेत्र में युवाओं को मिल रहा रोजगार…CM

कैंपस साक्षात्कार से निजी क्षेत्र में युवाओं को मिल रहा रोजगार…CM

Ashoka time’s…7 april 26 

animal image

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन व कैंपस साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को उनकी योग्यता व दक्षता के आधार पर रोजगार प्राप्त हो रहा है। गत 3 वर्षों के दौरान जिला सिरमौर में 28 अलग-अलग कंपनियों ने रोजगार कार्यालयों /उप रोजगार कार्यालयों के माध्यम से 86 कैंपस साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किए और 841 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए है।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा 17 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 288 युवाओं, वर्ष 2024 के दौरान 31 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 302 तथा वर्ष 2025 के दौरान 38 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 251 युवाओं का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 के दौरान जिला सिरमौर के कफोटा में आयोजित हुए रोजगार मेले में एक साथ कई कंपनियों को बुलाया गया। इस रोजगार मेले में 47 कंपनियों ने भाग लिया तथा इस रोजगार मेला स्थल पर 399 युवाओं का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
हाल ही में जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने आई प्रीतिका, निवासी नाहन व शिलाई क्षेत्र की निवासी सुमन ने बताया कि उनका चयन स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल पंथाघाटी शिमला में हुआ है और सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही इस सुविधा के लिए वह प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती है।
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र सिंह ने बताया कि भविष्य में भी रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे ताकि जिला के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons