Home / Politics / 65 वर्षीय बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत…पंचायत प्रतिनिधियों ने की फौरी राहत की मांग….

65 वर्षीय बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत…पंचायत प्रतिनिधियों ने की फौरी राहत की मांग….

65 वर्षीय बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत…पंचायत प्रतिनिधियों ने की फौरी राहत की मांग….

Ashoka Times….14 January 2025

animal image

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले शिवपुर गांव के 65 वर्षीय मीना राम की गत रात्रि रास्ते में गिरने के बाद मौत हो गई। मंगलवार प्रात: करीब साढ़े 11 बजे संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंपा गया। स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने दलित समुदाय से संबंध रखने वाले मृतक के आश्रितों के लिए जिला प्रशासन अथवा प्रदेश सरकार से फौरी राहत की भी मांग की।

पांवटा कांग्रेसी नेता का भाई कर रहा था ये ग़ैर क़ानूनी धंधा…पुलिस ने कि बड़ी कार्रवाई….पढ़ें क्या है मामला 

animal image

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर व पुलिस जांच में अब तक गिरना अथवा दुर्घटना मौत का कारण होने का स्पष्ट जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि, यदि बाद में लेब से आने वाली रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना ही पाया गया तो नियमानुसार पूरी राहत राशि जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि, गांव में माघी त्यौहार मनाकर बुजुर्ग अपने घर लौटते समय रास्ते में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons