13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

55 वर्षीय व्यक्ति का‌ शव संदिग्ध अवस्था में जंगल से बरामद… सनसनी

Ashoka time’s…14 December

जिला मंडी सरकाघाट थाना के अंतर्गत बीते रोज से लापता 55 वर्षीय हरि चंद का शव संदिग्ध अवस्था में जंगल से बरामद किया गया हैं।

बता दें कि हरिचंद बीते रोज सरकाघाट बाजार गया था। लेकिन शाम तक हरिचंद घर नहीं पहुंचा। वहीं बुधवार सुबह एक राहगीर ने हरलोट के जंगल में अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव की सूचना स्थानीय लोगों को दी।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके उपरांत परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। 

मामले की पुष्टि डीएसपी कुलदीप भगवान ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद के पता चलेगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles