Home / Crime/ Accident / 50.29 ग्राम चिट्टे के साथ चार काबू… कीमत 10 लाख के आसपास

50.29 ग्राम चिट्टे के साथ चार काबू… कीमत 10 लाख के आसपास

50.29 ग्राम चिट्टे के साथ चार काबू… कीमत 10 लाख के आसपास

Ashoka time’s…11 june 23 Himachal 

animal image

हिमाचल के गुप्तचर विभाग शिमला की टीम (ANTF) ने चिट्टे के तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। बीती शाम टीम कंडाघाट (चायल चौक) के नजदीक मौजूद थी।

सूत्रों से टीम को सूचना मिली कि कार ( HR34J 9878) में बाहरी राज्य से सोलन कंडाघाट चिट्टे की सप्लाई दी जानी है। कार से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हो सकता है। कार की लोकेशन डेढ़ घराट के समीप पाई गई।

animal image

कार में हरियाणा के कैथल के सुनील, निशांत, टिंकू तथा सुनील कुमार बैठे हुए पाए गए। तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से एक पारदर्शी पॉलिथीन के अन्दर से 50.29 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद की गई। पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग अधीन धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई को प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। बता दे कि नशे के बाजार में बरामद चिट्टे की कीमत 10 लाख के आसपास हो सकती है।

पांवटा साहिब महिला ने ऐसे किया अपनी जिंदगी को खत्म…पढ़िए क्या थे कारण…

इस खतरनाक केमिकल को शरीर से बाहर निकालने का एक ही रास्ता है, खुलकर रोइए…खुशी के लिए रोना है जरूरी…

अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए सरकार ने बनाई ये योजना…

करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons