Home / Himachal Pradesh / चेतावनी… 4 फरवरी को किए जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम… बलजीत

चेतावनी… 4 फरवरी को किए जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम… बलजीत

चेतावनी… 4 फरवरी को किए जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम… बलजीत

फैडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर लिया निर्णय… पढ़िए क्या है पूरा मामला

animal image

Ashoka Times….

AQUA

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों के साथ चल रहे हैं ट्रक यूनियनों के विवाद की आंच पांवटा साहिब भी पहुंची है फैडरेशन ऑफ ट्रक यूनियन के आवाहन पर सिरमौर ट्रक यूनियन द्वारा 4 फरवरी को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी जारी की गई है।

जानकारी देते हुए सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत नागरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्रियां मनमानी कर रही हैं जिसके कारण ट्रक यूनियनों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

AQUA

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत नागरा ने कहा कि फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेश गुप्ता के साथ वर्चुअल बातचीत की गई थी जिसमें निर्णय लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश के सभी राष्ट्रीय मार्गों को 4 फरवरी को 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले ही बेरोजगारी चरम पर है ऐसे में अगर ट्रक ऑपरेटर भी बेरोजगार हो गए थे हजारों लोगों की नौकरियों पर खतरा आ जाएगा अगर सिर्फ सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बात करें तो दो हजार से अधिक लोग यहां पर काम करते हैं और इतने ही परिवार इस यूनियन के साथ जुड़े हैं। सरकार को चाहिए कि तुरंत सीमेंट फैक्ट्री के साथ चल रहे विवाद को खत्म किया जाए।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश ट्रक यूनियन के समर्थन में चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, उप प्रधान बलविंदर सिंह, सचिव कुलदीप खंडूजा, भूपेंद्र सिंह, महिमा सिंह, गुरपाल सिंह गिल, चरणजीत सिंह, वरुण शर्मा, सभी लोग समर्थन में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *