Home / Himachal Pradesh / हिमाचल के शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी देखें तस्वीरें…

हिमाचल के शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी देखें तस्वीरें…

हिमाचल के शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी देखें तस्वीरें…

पर्यटकों को हिदायत अनावश्यक यात्रा से बचें….

animal image

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते यहां पर पर्यटक उमड़ रहे हैं वही कई रास्ते पर बंद है ऐसे में आने वाले पर्यटकों को चेतावनी के साथ हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।

animal image

बता दें कि शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ोतरी हुई है। बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटक शिमला के निकट पर्यटन स्थल कुफरी का रुख कर रहे हैं। मनाली में अब तक एक इंच बर्फबारी हुई है। उधर, अटल टनल रोहतांग में एक फीट और सोलंगनाला में 10 इंच बर्फबारी हुई है।

वहीं, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) को बर्फबारी के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें। सुमदो से लोसर चार पहिया वाहनों के लिए खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons