Home / Crime/ Accident / विदेशी मूल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार….

विदेशी मूल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार….

विदेशी मूल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार….

24 घंटों में नाबालिग लड़की को किया परिवार के हवाले….

animal image

Ashoka Times….

AQUA

पांवटा साहिब में एक विदेशी मूल की नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाने का मामला सामने आया है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे में लड़की को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है और लड़के को अरेस्ट किया गया है।

बता दें कि पांवटा साहिब में विदेश से अपने परिवार के साथ नाबालिग लड़की घूमने आई थी इस दौरान पांवटा साहिब के स्थानीय युवक द्वारा इस नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने कि शिकायत परिवार की ओर से दर्ज करवाई गई।

AQUA

जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जिसके बाद धारा 376 के तहत लड़के को अरेस्ट कर लिया गया है। वही नाबालिग लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जैसे ही पुलिस को शिकायत मिली तुरंत आईओ नियुक्त कर निर्देश दिए गए कि वह इस मामले को संवेदनशीलता के साथ तुरंत जांच शुरू करें, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा लड़की को उसके परिवार के हवाले किया गया है वही लड़के को फिलहाल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *