Home / Crime/ Accident / सनसनी…यूवक पर चलाई नकाब पोशो ने गोली…सीमाएं सील

सनसनी…यूवक पर चलाई नकाब पोशो ने गोली…सीमाएं सील

सनसनी…यूवक पर चलाई नकाब पोशो ने गोली…सीमाएं सील

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस….

animal image

Ashoka Times…21 December 

AQUA

पांवटा साहिब के भूपपुर में एक यूवक पर गोली चलाने का मामला सामने आ रहा है गोली चलाने वाले बाइक पर बताए जा रहे थे हालांकि अभी अधिकारियों द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है फिर भी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

पांवटा साहिब के भूतपूर्व में महेंद्र पाल उर्फ गोलू सैनी निवासी रामपुर घाट पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर 4 लोग आए और उनमें से एक ने गोलू सैनी पर गोली चलाई।

AQUA

पुलिस जानकारी के अनुसार समय करीब 4:15 बजे के आस पास कुछ लोग मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन पर पहुँच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर गोलू सैनी को राड व लोहे की पाईप से मारने लग गए। एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी। इनकी मारपीट से इसे बांये बाजू व सीधे हाथ में चोट लगी है। जब यह बाहर सडक की तरफ भागने लगा तो उनमें से एक लडके ने जिसके हाथ में कट्टा ले रखा था, सड़क से इसे सामने से फायर किया जो फायर इसके दाहिने काछ के नीचे से इसकी स्वाटर (हुड) व अन्दर पहनी बनियान से लगकर निकल गई। । मारपीट करके इसे जान से मारने की धमकियां देकर सभी लोग बद्रीपुर की तरफ अपने-अपने M/Cycle में भाग गये थे।

सीमा पर जांच करते पुलिस कर्मी…..

सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत… मामला दर्ज 

बता दें कि गोलू सैनी पर पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस जानकारी के मुताबिक आपराधिक छवि के बताए जाते हैं प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।

असर…अस्पताल में चल रही कमीशनखोरी को लेकर प्रशासन को चेतावनी… 

DSP पांवटा साहिब जांच करते हुए

इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने नकाब पहने हुए थे तथा वह पैदल और बाइक पर भाग गए ।

 वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई कर रही है डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *