16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

37 हजार की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार… विभागीय जांच शुरू 

Ashoka time’s,…1 March 24

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने धामी के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता रमेश चंद की सूचना पर विजिलेंस ने कानूनगो को रंगे हाथों दबोचने का जाल बिछाया था। शिकायतकर्ता रमेश चंद ने दो बेटों अमित शर्मा व सुमित के नाम पर एक बीघा जमीन खरीदी थी। उप तहसील धामी में 28 फरवरी 2024 को इंतकाल भी दर्ज हो गया था। लेकिन रमेश चंद को इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में कानूनगो द्वारा 50 हजार रुपए की घूस की मांग रख दी गई।

शिकायतकर्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी को 8 व 5 हजार की राशि गूगल पे के माध्यम से भी भेजी थी। इसके बाद भी कथित घूसखोर द्वारा 37 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। विजिलेंस के प्रवक्ता ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने की पुष्टि की है। कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच अलग से शुरू की जा सकती है। इसके अलावा विजिलेंस द्वारा आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है। विजिलेंस ने पीसी एक्ट 2018 की धारा-7 के तहत शिमला थाना में मुकदमा दायर किया है।

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत… जांच में जुटी पुलिस 

श्री रेणुका थाना प्रभारी एसएचओ जीत सिंह माहल का निधन… क्षेत्र में शोक की लहर 

इन क्षेत्रों में 04 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles