Home / News / 3 दिन से लापता 60 वर्षीय जसवंत सिंह का शव ददाहू जलाल से बरामद….

3 दिन से लापता 60 वर्षीय जसवंत सिंह का शव ददाहू जलाल से बरामद….

3 दिन से लापता 60 वर्षीय जसवंत सिंह का शव ददाहू जलाल से बरामद….

रेणुका पुलिस के माध्यम से सराहां पुलिस तक पहुंचाई खबर…

animal image

Asokatime’s… 27 September 

AQUA

उपमंडल मंडी खड़ाना गांव की स्थानीय खड्ड में डूबने से लापता 60 वर्षीय जसवंत सिंह का शव करीब 45 किलोमीटर दूर ददाहू जलाल नदी में बरामद किया गया है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश का कहर क्या होगा।वही शव मिलने की सूचना रेणुका जी पुलिस के माध्यम से सराहां पुलिस तक पहुंची। शव का पोस्टमार्टम रेणुका जी में करवाया गया।

AQUA

गौरतलब है कि रविवार देर शाम ददाहू उपमंडल की कई पंचायतों में बादल फटने की घटनाएं हुई। इससे इलाके में बड़े स्तर पर तबाही हुई है।

उपमंडल में बारिश के कारण दो व्यक्तियों की मौत हुई। मानगढ़, बडू साहिब, बनाह धिन्नी, सिरमौर मंदिर, जामन की सैर, बजगा व बागथन पंचायतों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। बडू साहिब में 27 वर्षीय संदीप की मौत करंट लगने की वजह से हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को ग्रामीणों ने 60 वर्षीय जसवंत सिंह की टोपी को बरामद कर लिया था, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons