Home / Crime/ Accident / 27 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…दर्दनाक मौत

27 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…दर्दनाक मौत

27 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…दर्दनाक मौत

मौके से आरोपी फरार…

animal image

Asokatime’s… 22September 

AQUA

उपमंडल राजगढ़ में एक अज्ञात वाहन ने 27 वर्षीय युवक को टक्कर मारी।हादसे में युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव पटारिया डा. पबियाना तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।

AQUA

जानकारी देते हुए अमित कुमार पुत्र रामानन्द निवासी गांव पटाडिया डाकघर पवियाना ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:25 बजे गांव के सुरेंद्र का फोन आया। जिसने बताया कि अमर सिंह के होटल 7 माइल के समीप एक युवक सड़क पर गिरा हुआ था, पास जाकर देखा तो किसी वाहन ने उसे को टक्कर मारी थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया परन्तु तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

वहीं पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अमित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons