Home / News / 24 घंटे के भीतर पंजाब से बरामद किया नाबालिग…सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

24 घंटे के भीतर पंजाब से बरामद किया नाबालिग…सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

24 घंटे के भीतर पंजाब से बरामद किया नाबालिग…सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

24 घंटे के भीतर पंजाब से बरामद किया नाबालिग…सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

animal image

Ashoka Times…4 April 3026

जिला सिरमौर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को गुम होने के महज 24 घंटों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है।

animal image

*घटना का विवरण:

ग्राम धनना (डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) के रहने वाले एक 14 वर्षीय लड़के के लापता होने की रिपोर्ट रात करीब 2:00 बजे दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई:*

एसएचओ (SHO) जीत राम, ASI Anil और हेड कांस्टेबल (HC) निखिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर टीम ने पाया कि बच्चा पंजाब की ओर निकल गया है। सिरमौर पुलिस ने तुरंत जिला पटियाला (पंजाब) के थाना शंभू की पुलिस से संपर्क साधा और उनके साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा।

*सुरक्षित बरामदगी:*

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सटीक तालमेल और त्वरित कार्रवाई के चलते, उपरोक्त लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर पंजाब के शंभू क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons